मालवा महासंघ एवं जैन पत्रकार परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर में संपन्न

मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान से करीब 400 समाजबंधुओं ने लिया भाग
प्रवीण मंडलेचा
दसई (धार) – 2 एवं 3 अक्टूबर को आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर महाराज सा के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में मालवा महासंघ एवं जैन पत्रकार परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में मालवा महासंघ के करीब 400 सदस्यों जैन पत्रकार परिषद के 50 सदस्यों सहित मध्यप्रदेश, गुजरात एवं राजस्थान से लगभग 500 समाजबंधुओं ने सहभागिता की।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए आचार्य श्री ने समाज को विभिन्न महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने समाज में बढ़ते तलाक जैसे मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए परिवार और सामाजिक मूल्यों को मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने समाजबंधुओं से आपसी संवाद, संस्कार और धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
मंदिरों में पूजन सामग्री की समुचित व्यवस्था के निर्देश
आचार्य श्री ने मालवा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजन सामग्री की समुचित व्यवस्था को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। इस संबंध में नागेश्वर तीर्थ के पदाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने की बात कही।
अधिवेशन के दौरान आचार्य श्री ने विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर भी अपने मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समाज की एकजुटता, धार्मिक संस्कारों के संरक्षण तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया।
◆ वक्ताओं ने रखे विचार ◆
कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। संतोष मेहता, राजेश मानव, वीरेंद्र जैन पत्रकार, राजेंद्र कनपुरिया सहित अन्य वक्ताओं ने समाज की वर्तमान परिस्थितियों, संगठन की भूमिका एवं सामाजिक सरोकारों पर विचार व्यक्त किए।

● दीपक दुग्गड का हुआ बहुमान ●
जैन पत्रकार परिषद द्वारा आचार्य के सानिध्य मै प्रदेश संयोजक दीपक दुग्गड का बहुमान भी हुआ
राष्ट्रीय अधिवेशन में मध्यप्रदेश के साथ गुजरात और राजस्थान से आए समाजबंधुओं की सहभागिता रही। आयोजन का उद्देश्य समाज को संगठित कर धार्मिक, सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को गति देना रहा।


