उज्जैनधर्म धार्मिकप्रदेश

महाकाल भगवान की पहली शाही सवारी पर उमड़ेगा भक्तों का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार पर महाकाल की पहली शाही सवारी आज

उज्जैन में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना, सुरक्षा के लिए 1200 पुलिसकर्मी और 5 ड्रोन तैनात

विशेष रिपोर्ट – अनिल जैन 
उज्जैन  (म.प्र.) –  श्रावण मास के पहले सोमवार को धर्मनगरी उज्जैन पूरी तरह शिवमय होगी। भगवान श्री महाकाल की पहली शाही सवारी सोमवार शाम 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से पारंपरिक राजवैभव के साथ निकलेगी। भगवान महाकाल रजत पालकी में मनमहेश स्वरूप धारण कर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण करेंगे। प्रशासन को इस अवसर पर करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की उम्मीद है।

सवारी को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
पूरे सवारी मार्ग पर 1200 पुलिस अधिकारी एवं जवान, 5 ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों तथा विशेष निगरानी टीमों की तैनाती की गई है। भीड़ प्रबंधन के लिए 500 से अधिक स्वयंसेवक भी अपनी सेवाएं देंगे।
श्रद्धालुओं के आकर्षण के लिए सवारी में जनजातीय लोक नृत्य दलों की प्रस्तुतियां होंगी। अंतिम शाही सवारी में ड्रोन के माध्यम से पुष्पवर्षा भी की जाएगी। नगर निगम ने हरसिद्धि, रामघाट, कार्तिक चौक सहित पूरे सवारी मार्ग का विशेष सौंदर्यीकरण एवं सजावट की है।
ओंकारेश्वर में बदली दर्शन व्यवस्था
श्रावण मास में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब श्रद्धालु निर्धारित दूरी से बाबा ओंकारेश्वर के सहज दर्शन कर सकेंगे। प्रवेश नंदी गेट से और निकास लकड़ी द्वार से होगा। पहले सावन सोमवार पर यहां करीब 1.5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
सुरक्षा के लिए 1200 पुलिसकर्मी, 500 से अधिक स्वयंसेवक, 5 ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी।

महाकाल की पहली शाही सवारी का कार्यक्रम
शाम 4:00 बजे महाकाल मंदिर से सवारी प्रस्थान।
रामघाट पर शिप्रा जल से भगवान महाकाल का अभिषेक।
शाम करीब 7:00 बजे मंदिर में वापसी।
उज्जैन में लगभग लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना।
Aaj Tak Hulchal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close