धर्म धार्मिक

आचार्यश्री उमेशमुनिजी म.सा. (अणु) की 14 वीं पुण्यतिथि 15 मार्च को मनाई जाएगी

ओपन बुक परीक्षा का आयोजन भी होगा

दिलीप दरड़ा  – बखतगढ़

 बखतगढ़ (धार) – जन जन की आस्था के केंद्र जिनशासन गौरव आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेवश्री उमेशमुनिजी म. सा. अणु की 14 वीं पुण्यतिथि चैत्र विदी ग्यारस 15 मार्च रविवार को श्री वर्धमान स्थानक भवन बखतगढ़ में जैन श्री संघ द्वारा जप – तप, त्याग व विविध धर्म आराधना आदि के साथ उत्साह पूर्वक मनाई जाएगी। संघ ने इस अवसर अधिक से अधिक संख्या में श्रावक श्राविकाओं को तप आराधना रूपी भेंट देने का आह्वान किया है।

ओपन बुक परीक्षा का आयोजन दोपहर 1 से 4 बजे तक

इसी दिन रविवार को आचार्य प्रवर पूज्य श्री उमेशमुनिजी म . सा. की पावन पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय श्री चंदना श्राविका संगठन द्वारा ओपन बुक परीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक का रहेगा। सभी क्षेत्रों में प्रश्न पत्र पहुँचा दिये गये है। सभी परीक्षार्थी परीक्षा देते समय 3 – 3 सामायिक करने का लक्ष्य रखें। परीक्षा देते समय स्व पुरूषार्थ का परिचय देवे। प्रश्न पत्र में कोई असुविधा या त्रुटि नजर आए तो परीक्षक से पूछ सकते है। परीक्षा का कोर्स अठारह पाप स्थान से लेकर प्रतिक्रमण के पाँच भेद तक का रहेगा। अलग अलग पुस्तकों में पृष्ठ संख्या अलग अलग हो सकती है। अतः पृष्ठ संख्या पर ध्यान न देवे। कोर्स के बाहर से कुछ भी नहीं पूछा जाएगा। परीक्षा समाप्ति के पश्चात परीक्षक परीक्षा स्थल पर ही पेपर को पैक करने का विशेष ध्यान रखे। परीक्षा की उत्तर पुस्तिका परीक्षा आयोजक श्राविका संगठन को शीघ्र भिजवाने का लक्ष्य रखे। यह ज्ञान आराधना आपकी विपुल कर्म निर्जरा का हेतू बने। इसी दृष्टि से परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

Aaj Tak Hulchal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close