धर्म धार्मिकधार

आचार्य भगवान श्री उमेशमुनिजी अणु म.सा. की 14 वीं पुण्यतिथि तप त्याग से मनाई जाएगी

आचार्य भगवंत पूज्य गुरुदेव की पुण्यतिथि पूरे देश में जप-तप एवं विविध आराधना के साथ मनाई जाएगी।

अनिल पोखरना (जैन)

बदनावर (धार ) – आध्यात्म योगी जन जन की आस्था के केंद्र श्रमण श्रेष्ठ जिनशासन गौरव आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म. सा. (अणु)की 14 वीं पुण्यतिथि चैत्र विदी ग्यारस 15 मार्च रविवार को अहिंसा चौक स्थित श्री वर्धमान स्थानक भवन बदनावर में आचार्य श्री अणु के शिष्य रत्न आगमज्ञाता प्रवर्तक श्री जिनेन्द्र मुनि जी म.सा. की आज्ञानुवर्ती सेवाभावी साध्वी पूज्या श्री सुनीता जी म.सा. सेवाभावी पूज्या श्री मलया श्री जी म.सा. सेवाभावी पूज्या श्री समता जी म.सा. आदि ठाना 3 के पावन सानिध्य में आचार्य भगवंत की 14 वी पुण्यतिथि जप तप त्याग से मनाई जाएगी आचार्य भगवान की पुण्यतिथि पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रीसंघ अध्यक्ष मुकेश विनाक्या ने जप – तप, त्याग व विविध धर्म आराधना इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में श्रावक श्राविकाओं को तप आराधना रूपी भेंट देने का आह्वान किया है। आचार्य भगवंत के उपकारों को स्मरण करें और पुण्यतिथि पर विशिष्ट आराधना करके मनुष्य जीवन को सफल बनाएं।

Aaj Tak Hulchal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close

Fatal error: Cannot redeclare tie_popup_search_html() (previously declared in /home/aajtakhulchal/public_html/wp-content/themes/jannah/templates/popup.php:16) in /home/aajtakhulchal/public_html/wp-content/themes/jannah/templates/popup.php on line 16