कृषि मंडी भावक्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेश विदेशप्रदेशमनोरंजनराजनीतीराशिफललाइफस्टाइललोकल ख़बरेवायरल न्यूज़स्वास्थ

हनी सिंह पर पत्नी शा‎‎लिनी ने लगाया घरेलू ‎हिंसा का आरोप

मुंबई ।  सिंगर रैपर हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी ने घरेलू हिंसा, शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण के आरोप लगाए हैं। शा‎लिनी ने रैपर पर दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। कोर्ट में शालिनी ने बताया कि वह और हनी सिंह एक ही स्कूल में पढ़े हैं। दोनों के प्यार की शुरुआत 2001 में हुई थी। दोनों ने 10 साल कोर्टशिप के बाद 2011 में शादी की थी। उन्होंने बताया कि हनीमून से ही हनी सिंह का दूसरा चेहरा सामने आ गया था। अपनी याचिका में शालिनी ने बताया कि हनी सिंह, उनकी छोटी बहन और उनके माता-पिता उनको प्रता‎डित करते थे। 
शालिनी ने लिखा है कि दोनों की बीच दूरियां हनीमून के दौरान ही बढ़ गई थीं। उन्होंने बताया कि हनी सिंह ने हनीमून पर ही उनको मारा था।  रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के वक्त हनी सिंह का करियर ऊंचाई पर था। उस वक्त वह काफी पॉप्युलर हो गए थे। उन्हें कई शोज मिल रहे थे और लोग उन्हें यो यो के नाम से जानते थे। शालिनी ने हनीमून पर उनके साथ हुई हिंसा के बारे में बताया है कि हनी सिंह हनीमून पर ही उनसे रूखा बर्ताव करने लगे थे। शालिनी ने बताया कि वह होटल के कमरे से चले गए और 10-12 घंटे बाद रात में लौटे और उन्होंने जमकर शराब पी रखी थी। 
शालिनी का आरोप है कि जब उन्होंने हनी सिंह से पूछा कि अनजान जगह वह उनको होटल में अकेला क्यों छोड़ गए थे? इस पर उन्होंने शालिनी को मारा और कहा कि यो यो से कोई सवाल नहीं करता। शालिनी ने उन पर कैजुअल सेक्स का आरोप भी लगाया है। हनी सिंह की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं आया है। बता दें ‎कि शालिनी मई से इंस्टाग्राम पर अपनी मानसिक स्थिति के बारे में हिंट दे रही थीं। उनके पोस्ट अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं। खबर है ‎कि हनी सिंह ने शुरुआत में अपनी शादी की बात सबसे छिपाकर रखी थी। 2014 में उन्होंने एक रिऐलिटी शो पर इसका खुलासा किया था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close