खेलप्रदेश

बी.पी.एल. 2.0 का विधायक श्री शेखावत ने किया विधिवत शुभारम्भ 144 टीम ले रही भाग

बाबूजी प्रीमियर लीग किक्रेट प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण TGS live चैनल पर देखनेे की सुविधा

सैकडो क्रिकेट प्रेमियों की मौजूदगी में विधायक भंवरसिंह शेखावत ने क्रिकेट के महासमर की शुरुआत पहली बाल खेलकर की 

विधायक शेखावत ने सिक्का उछालकर मेच की ओपचारिकताएं पूरी की

बी ग्रूप में अगले दौर हेतु बालाजी किक्रेट क्लब ने बोडाना 11 माकनी को आठ विकेट से हराकर क्वालीफाई किया

दुधिया रोशनी में खेले गए मुकाबले को देखने हेतु बडी तादाद में किक्रेट प्रेमी देर रात तक मुकाबले का आनंद लेते रहे

अनिल जैन

बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत के मार्गदर्शन में बाबूजी प्रीमियर लीग 2,0 क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत मंगलवार को जनपद पंचायत भवन के सामने मैदान में हुई। सर्वप्रथम विध्नहर्ता श्री गणेषजी की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात पीच की पूजा अर्चना कर खिलाडियों को कीट वितरण किये गए। विधायक शेखावत ने पहली बाल खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। पहले दिन बी गु्रप की आठ टीमों के बीच नाॅक आउट मुकाबले खेले गये। अगले दौर हेतु बालाजी किक्रेट क्लब ने बोडाना 11 माकनी को आठ विकेट से हराकर क्वालीफाई किया।

विधायक मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने बताया कि बाबूजी प्रीमियर लीग 2,0 की रंगारंग शुरुआत हुई। सैकडो किके्रट प्रमियों की मौजूदगी में विधायक भंवरसिंह शेखावत ने क्रिकेट के महासमर की शुरुआत पहली बाल खेलकर की गई। तत्पश्चात प्रतियोगिता का पहला मैच खेलने वाली केटीसी गु्रप एवं डायनामिक्स बदनावर के खिलाडियों से परिचय कर सिक्का उछाला। डायनामिक्स ने टाॅस जीत कर पहले बालिंग का निर्णय लेकर केटीसी को बेटिंग हेतु बुलाया। केटीसी ने 6 विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाएं। डायनामिक्स ने 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया।


दुसरा मुकाबला स्वतंत्र प्रेस क्लब बदनावर व बोडाना 11 माकनी के बीच खेला गया। माकनी ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर 5 विकेट पर 119 बनाए। जवाब में बदनावर टीम निर्धारित ओवर में मात्र 38 रन ही बना सकी। 81 रन से मुकाबला हार गई।
तीसरा मुकाबला कृषि उपज मंडी व श्रीराम किक्रेट क्लब के बीच खेजा गया। जिसमें श्रीराम क्रिके्रट क्लब विजयी रही। चैथा मैच बालाजी किक्रट क्लब व प्रियदर्शनी किर्केट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें बालाजी किके्रट क्लब ने 70 रन से जीत हासिल की।
अगले दौर के मुकाबल में बोडाना 11 माकनी व बदनावर डायनामिक्स के बीच हुए मैच में बाडोना 11 ने 39 रनसे जीत दर्ज की। वही बालाजी किके्रट क्लब व श्रीराम किक्रेट क्लब के बीच हुए मुकाबले में बालाजी क्लब ने 44 रन से जीत दर्ज की। नाॅक आउट मुकाबला बालाजी क्लब व बोडाना 11 के बीच खेला गया। जिसमें बालाजी क्लब ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर अगले दौर हेतु क्वालीफाई किया।
दुधिया रोशनी में खेले गए मुकाबले को देखने हेतु बडी तादाद में किक्रेट प्रेमी देर रात तक मौजूद रहे। विधायक भंवरसिंह शेखावत, वरिश्ठ सदस्य रमेशदेव, लियाकत पटेल, धमेन्द्र अग्निहोत्री, दिनेश रघंुवंशी, परितोशंिसंह बंजी बना, घनश्यामसिंह डोडिया, सोनू जाट, बीआरसी डीएन गुजराती, राजेश राठौड, नितीन सांखला, देवपालसिंह जादव, जगदीश पाटीदार, सुरेन्द्र गोयल, संदीपसिंह शेखावत सहीत गणमान्य नागरिको ने देर रात तक खेल का लुत्फ उठाया। पहले दिन ही चैको- छक्कों पर खिलाडियों ने दाद बटोरी।

बाबूजी प्रीमियर लीग किक्रेट प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण टीजीएस लाइव चैनल पर रोजाना किया जाएगा। किकेट मैच का आंखोदेख हाल मनभावन एवं आचैक शब्दो में जुगलकिशोर जाट, फैजानबाबा सुसनेर, सचिन पाण्डे नागदा एवं जय सिसौदिया ने सुनाया गया। मैच में अंपारिंग अरुण जैन, मोहसिन खान, दिलीप परमार ने की। आदित्य द्विवेदी ने टीजीएस लाइव पर आनलाइन डाटा अपलोड किया गया। मैच के सभी परिणाम आनलाइन भी देखने की सुविधा है। खिलाडियों एवं दर्शको हेतु स्वल्पहार की व्यवस्था निशुल्क रखी गई थी।
बाबूजी प्रीमियर लीग बीपीएल में इस बार 144 टीमें भाग लेगी।

Aaj Tak Hulchal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close

Fatal error: Cannot redeclare tie_popup_search_html() (previously declared in /home/aajtakhulchal/public_html/wp-content/themes/jannah/templates/popup.php:16) in /home/aajtakhulchal/public_html/wp-content/themes/jannah/templates/popup.php on line 16