क्राइमधार

अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार से रुपयों से भरा बैग छीना

बदनावर (धार ) –  लेबड़-नयागांव फोरलेन पर ग्राम घटगारा में ग्रीन मालवा पेट्रोल पंप के पास पीछा कर दो बाइक पर आए चार पांच अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर किराना दुकान के कर्मचारी से रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। बैग में करीब 29 हजार रुपए नकद, लेजर बुक व अन्य कागजात भी रखे थे।
रात में ही पुलिस ने फरियादी विजय पिता नंदू लाल मुनिया निवासी इंदिरा गार्डन बदनावर की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। जिसमें बताया कि मैं मंडी बायपास रोड स्थित राजेश पिता माणकलाल जैन की अरिहंत ट्रेडर्स पर मुनीम का काम करता हूं। बुधवार रात 8 बजे मैं जैसे ही फोरलेन पर पेट्रोल पंप के पास अकेला बाइक से पहुंचा तभी मेरा पीछा करते हुए दो बाइक से आए बदमाशों ने उनकी गाड़ी मेरी गाड़ी के आगे खड़ी कर रोक दी और मेरे गले में टंगा बैग जिसमें रुपए के अतिरिक्त लेजर बुक व अन्य कागजात भी थे झपट्टा मार कर छीन लिया और चाकू दिखाकर मोबाइल भी झपट लिया। सभी बदमाश नकाबपोश होकर युवा थे।
घबराहट में फरियादी न तो गाड़ी नंबर देख पाया और न ही बदमाशों की गिनती कर पाया। एक मिनट से भी कम समय में बदमाश बैग छीनकर भाग निकले। जाते-जाते उन्होंने गाड़ी की चाबी निकाल कर फेंक दी। बाद में घबराए हुए फरियादी ने पास में पेट्रोल पंप पर जाकर दुकान मालिक राजेश जैन को फोन लगाकर घटना बताई तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी। बाद में थाने पर पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने फोरलेन पर सर्चिंग शुरु की किंतु बदमाशों का सुराग नहीं लगा।

Aaj Tak Hulchal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close