इंदौरधर्म धार्मिकधारप्रदेश

मातृशक्ति कावड यात्रा में 5 हजार से अधिक श्रृद्वालूओं ने शामिल होकर नागेश्वर के पवित्र जल से बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक किया

कावड यात्रा आयोजक मुकाती का केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं सैकड़ो समाजसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों द्वारा स्वागत किया

अनिल जैन  (चीफ एडिटर) 

बदनावर (धार) –  समाजसेवी एवं ग्राम पंचायत खेड़ा के सरपंच योगेश मुकाती द्वारा मातृशक्ति कावड यात्रा नागेश्वर धाम से बैजनाथ महादेव तक धुमधाम से निकाली गई। कावड यात्रा आयोजक मुकाती का केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं  सैकड़ो समाजसेवी संस्थाओं एवं  समाजसेवियों द्वारा स्वागत किया गया। मातृशक्ति कावड यात्रा में 5 हजार से अधिक श्रृद्वालूओं ने शामिल होकर नागेश्वर के पवित्र जल से बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक किया गया। कावड यात्रा में मालवा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू सेठ, गोपाल दा एवं जया मुनिया, एबली नेहा भी शामिल हुई यात्रा को लेकर तैयारियां जोरशोर से की गई थी। नगर को भगमामय सुंदर सजाया गया था। नगर के सभी देव स्थानों पर विद्युतसज्जा की गई थी। भगवा पताकाओं एवं स्वागत द्वार से नगर को सजाया गया। प्रातः से ही नागेश्वर धाम पर मातृशक्ति का आवागमन शुरु हो गया। कुछ ही समय में हजारों की संख्या में माताएं बहने (मातृशक्ति) नागेश्वर धाम पहुची। सर्वप्रथम योगेश मुकाती ने नागेश्वर के पवित्र कुंड की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात मातृशक्ति ने हर हर महादेव एवं भोले शंभू भोले नाथ के जयघोश करते हुए कावड उठायी । मातृशक्ति के उत्साह का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि यात्रा का अग्रीम पंक्ति एकवीरा माता मंदिर चौराहा पर तो शेष भाग नागेश्वर धाम ब्रीज के समीप था।


   ◆ केबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने कावड यात्रा                   संयोजक का किया स्वागत ◆
मातृशक्ति कावड यात्रा अहिंसा चौक (सभामंच) पर पहुॅचने पर केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा संयोजक योगेश मुकाती का 151 किलो फुलो से बनी माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती, पूर्व अध्यक्ष मनोज सोमानी, राजेश अग्रवाल, डॉ. प्रहलादसिंह सोलंकी, महेन्द्रसिंह सक्तावत, मीनेश पाटीदार, शिवरामसिंह रघुंवशी, लाखनसिंह नवासा, रतनलाल पाटीदार, निशांतसिंह भाटी सहीत कई भाजपा नेताओं ने स्वागत किया गया। मंत्री विजयवर्गीय सभामंच से मोदी चौराहा तक यात्रा में पैदल भी चले। किंतु कार्यकर्ताओं के उमडे सैलाब के बीच योगेश को आर्शीवाद देकर निकल गए।


● 100 से अधिक समाजसेवी संस्थाओं ने किया                           यात्रा का स्वागत ●
मातृशक्ति कावड यात्रा का एकवीरा चौराहा पर चंद्रभानसिंह सोलकी मित्र मंडल, राजेश अग्रवाल परिवार, आर्दश ग्रुप, प्रजापति समाज, वाल्मिकी समाज, नगर परिषद, भाजपा नगर मंडल, माहेश्वरी समाज, अल्पसंख्यक मोर्चा, निशांतसिंह भाटी मित्र मंडल, गणेश व्यायामशाला, भोई समाज, ग्राम पंचायत खेडा, हिंदू सेना, कावड यात्रा संघ, जिम्मी बना मित्र मंडल, माली समाज, सिर्वी समाजजनों सहीत कई संस्थाओं ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर एवं संयोजक मुकाती का पुष्पमाला एवं साफा बांध कर स्वागत किया। इसके अलावा सैकडों लोगों ने माला पहना कर मुकाती का स्वागत किया ।

 

यात्रा का आकर्षण रहे प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू सेठ, गोपाल दा व जया मुनिया एवं एबली
मातृशक्ति कावडा यात्रा में हास्य कलाकार युटुयब के चर्चित चेहरे गोपाल दा, राजू सेठ, जया मुनिया एवं एबली नेहा खुली जीप में यात्रा के आकर्षण का केन्द्र रहे। हजारों लोगों ने गोपाल दा व राजू सेठ के साथ फ़ोटो भी खिंची तथा बच्चे और बड़े भी इनसे हाथ मिलाकर खुशी जाहिर की। चारों कलाकार पुरे रास्ते खुली जीप में लोगों के साथ सहज ही उपलब्ध रहे। यात्रा में डीजे, बेंड एवं आदिवासी कलाकारो ने                    भी  मनमोहक प्रस्तुतिया दी।

हजारों कावडियों ने नगर के आस्था के केंद्र बाबा बैजनाथ का किया जलाभिशेक-
मातृशक्ति कावड में शामिल मातृशक्ति ने नागेश्वर के पवित्र जल से बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान बैजनाथ मंदिर परिसर खचाखच भर गया। जल चढाने हेतु मातृशक्ति को काफी इंतजार करना पडा। कावड यात्रा के कारण नगर की सभी गलियों में दिनभर काफी हलचल रही। कावड यात्रा में शामिल श्रृद्वालूओं के लिए धर्मप्रेमी लोगों ने फलाहार एवं केले एवं भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की गई ।
यात्रा संयोजक योगेश मुकाती ने सभी का आभार माना
मातृशक्ति कावड यात्रा संयोजक योगेश मुकाती ने यात्रा में शामिल मातृशक्ति, केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा परिवार, श्रृद्वालुओं, नगर परिषद, स्वागत करने वाली संस्थाओं, समाजसेवियो, सभी समाजजनों, पत्रकारसाथियों, सोशलमीडिया समर्थकों, यात्रा में सहयोगी कार्यकर्ताओं ग्राम खेडा एवं नगर की जनता व मित्रगण सहीत यात्रा में प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी धर्मालुओं का आभार माना।

Aaj Tak Hulchal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close

Fatal error: Cannot redeclare tie_popup_search_html() (previously declared in /home/aajtakhulchal/public_html/wp-content/themes/jannah/templates/popup.php:16) in /home/aajtakhulchal/public_html/wp-content/themes/jannah/templates/popup.php on line 16