देश विदेश

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने इंदौर–दाहोद रेल लाइन परियोजना को लेकर मुलाकात की

धार (म.प्र.) –  विगत दिनों नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव से केंद्रीय राज्यमंत्री एवं धार-महू  लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर ने इंदौर–दाहोद रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत सोनगढ़–अमझेरा खंड के लिए वन विभाग की अनुमति शीघ्र प्रदान करने का निवेदन कर अन्य जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जिससे कार्य में गति आ सके।

साथ ही लोकसभा क्षेत्र के खेतों में घोड़ा रोज़ के झुंडों द्वारा फसलों को हो रहे नुकसान की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी आग्रह किया, ताकि किसानों को राहत मिल सके। ये पशु 40-50 की संख्या के झुंड में खेतों में घुसकर खड़ी सोयाबीन, मक्का, चने, गेहूँ और अन्य फसलों को नष्ट कर रहे हैं।
इन्ही पशुओं के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों तथा स्थानीय सड़कों पर निरंतर दुर्घटनाएं हो रही है जिसके कारण जान-माल की हानी हो रही है। यह समस्या वर्षों से चली आ रही है और अब विकराल रूप धारण कर चुकी है। किसान दिन-रात पहरा देने को विवश हैं, जिससे उनकी आर्थिक, मानसिक और शारीरिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेते हुए किसानों के हित में उचित कार्रवाई हेतु संबंधित को निर्देशित करने की कृपया करें। उक्त जानकारी संजय शर्मा ने दी।

Aaj Tak Hulchal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close

Fatal error: Cannot redeclare tie_popup_search_html() (previously declared in /home/aajtakhulchal/public_html/wp-content/themes/jannah/templates/popup.php:16) in /home/aajtakhulchal/public_html/wp-content/themes/jannah/templates/popup.php on line 16