प्रदेश

फोरलेन के नए ब्रिज का अंधेरा दूर हुआ

बदनावर (धार) – बदनावर – उज्जैन फोरलेन का ब्रिज व चारों तरफ के डायवर्शन रोड पिछले कई दिनों से अंधेरे में डूबे थे। लाइट चालू होने पर आवागमन करने वाले छोटे बड़े वाहनों को मार्ग आसानी से दिखाई देता है और वे गंतव्य की ओर मुड़ जाते हैं।
जानकारी लेने पर पता चला है कि मेन जंक्शन जहां से पूरे ब्रिज की लाइट को ऑपरेट किया जाता है उस स्थान पर कंट्रोलिंग कनेक्टर की खराबी के कारण लाइट बंद हुई। बिना कनेक्टर के डायरेक्ट लाइट नहीं चल रही थी। आसपास किसी नगर में यह कनेक्टर नहीं मिलने से उसे अन्य स्थान से बनवा कर मंगवाया गया। अब यह लाइटे चालू होने से ब्रिज पर छाया अंधेरा दूर हो गया है।

Aaj Tak Hulchal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close