उज्जैन

नागदा में पहली बार होगा संगीतमय श्री शक्रस्तव अभिषेक, शांति धारा का भव्य आयोजन


ब्रजेश बोहरा
   नागदा जंक्शन (उज्जैन) –  श्री शान्तिनाथ जिनालय, जैन कॉलोनी नागदा में मूलनायक दादा श्री शान्तिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक दिवस के पावन अवसर पर नगर में पहली बार संगीतमय श्री शक्रस्तव अभिषेक एवं शांति धारा अभिषेक का भव्य आयोजन शुक्रवार, 15 मई को प्रातः 7:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
यह आयोजन प्रातः स्मरणीय दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेन्द्र सूरीश्वर जी म.सा. एवं पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयंतसेन सूरीश्वर जी म.सा. के दिव्य आशीर्वाद तथा गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. एवं आचार्य देवेश श्री जयरत्न सूरीश्वर जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती संत-साध्वीवृंद की पावन निश्रा में सम्पन्न ।
कार्यक्रम में परम पूज्य मुनि भगवंत श्री संयमरत्न विजय जी म.सा. आदि ठाणा-2, परम पूज्य साध्वी भगवंत श्री अविचलदृष्टा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा-7 तथा साध्वी श्री सिद्धश्री जी म.सा. आदि ठाणा-2 की विशेष निश्रा एवं उपस्थिति ।
इस धार्मिक आयोजन के लाभार्थी श्री कमलजी–प्रीतिजी जैन एवं स्वर्गीय श्रीमती कमलाबाई बोहरा की स्मृति में बोहरा परिवार, नागदा

Aaj Tak Hulchal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close