प्रदेश

आगामी त्योहारों में कानून व सुरक्षा व्यवस्था हेतु समीक्षा बैठक आयोजित; बिना अनुमति आयोजनों पर रहेगा सख्त प्रतिबंध

के
धार  (म.प्र.) —  आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में जिले में कानून, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा एवं अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
        बैठक में कलेक्टर श्री मीना ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में आगामी त्योहारों एवं नवरात्रि पर्व के दौरान गरबा पंडालों एवं देवी माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए । बिना सक्षम स्वीकृति एवं अनुमति के कोई भी सार्वजनिक धार्मिक अथवा सांस्कृतिक आयोजन नहीं किया जाएगा। आयोजकों को तय समय-सीमा व शासन के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। इसके साथ ही गरबा पंडालों, प्रमुख मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।
        प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सुगम यातायात, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं के समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भ्रामक व अफ़वाह फैलाने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। कलेक्टर श्री मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने सभी आयोजकों व जिलेवासियों से नियमों का पालन करते हुए त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।
Aaj Tak Hulchal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close