परिवारों में आपसी संवाद, संस्कार एवं धार्मिक मूल्यों को मजबूत बनाने की आवश्यकता

-महाराष्ट्र के नागपुर सम्मेलन में युवा सम्राट आचार्य श्री विश्वरत्नसागर सुरीश्वर जी म. सा. ने कहा
अनिल जैन पोखरना
दिलीप दरड़ा
बदनावर , बखतगढ़ (धार) – महाराष्ट्र के नागपुर में मालव भूषण आचार्य श्री नवरत्नसागर सुरीश्वर जी महाराजा के सुशिष्य युवा हृदय सम्राट आचार्य श्री विश्वरत्नसागर सुरीश्वर जी म. सा. के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ का 15वां दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन, श्रीसंघ स्नेह मिलन समारोह एवं जैन पत्रकारों का सम्मेलन आयोजित हुआ। अधिवेशन में मध्यप्रदेश सहित गुजरात एवं राजस्थान से जैन समाज के करीब 500 बंधु शामिल हुए। इनमें बखतगढ़ एवं बदनावर तहसील सहित प्रदेश के 50 से ज्यादा जैन पत्रकार व मालवा महासंघ के 450 से अधिक पदाधिकारी-सदस्यों ने सहभागिता की।
समाज की एकजुटता एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया
अधिवेशन में युवा हृदय सम्राट आचार्य श्री विश्वरत्नसागर सुरीश्वर जी म. सा. ने समाज की वर्तमान परिस्थितियों सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने समाज में बढ़ते तलाक के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए परिवारों में आपसी संवाद, संस्कार एवं धार्मिक मूल्यों को मजबूत बनाने की आवश्यकता बताई। साथ ही समाज की एकजुटता और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

मंदिरों में पूजन सामग्री की व्यवस्था के निर्देश
आचार्यश्री ने मालवा क्षेत्र के विभिन्न जैन मंदिरों में पूजन सामग्री सहित अन्य समुचित व्यवस्था को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। इस संबंध में नागेश्वर तीर्थ के पदाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। अधिवेशन में पूज्य श्री तीर्थरत्नसागर सुरीश्वर जी म. सा. एवं पूज्य श्री कीर्तिरत्नसागर सुरीश्वर जी म. सा. ने भी समाज को एक नई दिशा की ओर ले जाने का प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया।
वक्ताओं ने सामाजिक सरोकारों पर रखे विचार
अधिवेशन में विभिन्न वक्ताओं ने समाज की वर्तमान परिस्थितियों, संगठन की भूमिका एवं सामाजिक सरोकारों पर विचार रखे। मालवा महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष मेहता के अलावा राजेश मानव, वीरेंद्र जैन पत्रकार, राजेंद्र कनपुरिया सहित अन्य वक्ताओं ने समाज को संगठित करने और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।

सम्मेलन में जैन पत्रकार परिषद की उपस्थिति
आयोजित सम्मेलन में प्रदेश के जैन पत्रकार परिषद के पत्रकार (कलमकार) इंदौर से प्रदेश संयोजक दीपक दुग्गड़, राकेश सोनी, दिलीप दरड़ा बखतगढ़, अनिल जैन (पोखरना ) बदनावर, प्रवीण मंडलेचा दसई, विजय कोठारी नागदा (धार), राजगढ़ से सुनिल बाफना, अजय जैन राजावत, धर्मेंद्र भंडारी, अक्षय सेठिया उज्जैन, सचिन भंडारी महिदपुर रोड़, ऋषि सकलेचा नलखेड़ा, सचिन जैन रतलाम, बड़नगर से विजय गोखरु, सतीश तलेसरा, पेटलावद से राकेश डूंगरवाल, पीयूष पटवा, सुरेश समीर राणापुर, मनीष कोठारी जोबट, कपील जैन सिहोर, निरेश जैन बाग, शुभम गादिया टांडा, निलेश जैन भाटपचलाना, प्रतीक बाफना भानपुरा, जावरा से सुजानमल कोच्चटा, पारस छाजेड़, पुखराज छाजेड़, राजकुमार पीपाड़ा, बंशीलाल पोरवाल, अभय कोठारी, बड़ौद से ललित रजावत, मनोज जैन, अंकुर जैन, संजय जैन, मेघराज मोदी, हुकुमचंद जैन आदि जैन कलमकार शामिल हुए।



