कृषि मंडी भावक्राइमखेलटेक्नोलॉजीदेश विदेशप्रदेशमनोरंजनराजनीतीराशिफललाइफस्टाइललोकल ख़बरेवायरल न्यूज़स्वास्थ

विधानसभा सत्र के दौरान धरना प्रर्दशन पर प्रतिबंध

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र 9 से 12 अगस्त 2021 को आयोजित होना है। इस दोरान शहर में कोरोना संक्रमण को देखते हुए धराना/प्रदर्शन पर रोक है। वही यूथ कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर 11 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने पुरानी जेल परिसर और भेल दशहरा मैदान को अस्थायी जेल घोषित किया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिये आंदोलन और प्रदर्शन की योजना तैयार की है। इसके तहत 5 अगस्त को यूथ कांग्रेस महंगाई के खिलाफ प्रदेश भर में प्रदर्शन करेंगी। इसके बाद 8 अगस्त को महंगाई के खिलाफ ही महिला कांग्रेस भी प्रदर्शन की रणनीति बना रही है। वहीं, 9 अगस्त को कांग्रेस का अनुसूचित जाति जनजाति विभाग ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close