
बदनावर (धार) – ग्राम मुलथान में दसवीं प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आज खेल मैदान मुलथान में शुभारंभ हुआ। अतिथि ग्राम पंचायत मुलथान के सरपंच देवेंद्र मोदी, विधायक प्रतिनिधि देवपालसिंह जादव, समाजसेवी ज्ञानेंद्रसिंह राजावत, फखरुद्दीन बुरहानी, किशोर जायसवाल, विष्णुलाल पाटीदार, पंकज राठौड़, थे।
शुरू में अतिथियों ने गणेशजी का पूजन किया। इसके पश्चात कार्यक्रम संयोजक लोकपालसिंह चौहान व सुदीप जैन ने अतिथि स्वागत किया।
अतिथि उद्बोधन में देवपालसिंह जादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुलथान का नाम रोशन करने के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फखरुद्दीन बोहरा ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। देवेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए पंचायत की ओर से एक लाख रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयनित मुलथान के खिलाड़ी पुनीत जैन का सम्मान किया।
आयोजन में 8 टीमें भाग ले रही है। खिलाड़ी पंचायत क्षेत्र के हैं। जूनियर व सीनियर लेवल पर प्रतियोगिता हो रही है। समापन 5 जनवरी को होगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। कार्यक्रम के पश्चात अतिथि द्वारा बैटिंग एवं बोलिंग की गई।
आयोजन में लोकपाल सिंह चौहान, सुदीप जैन, हेमंतसिंह रघुवंशी, सुनील राठौड़, छगन सिसोदिया, कमलेश परमार, लखन राठौड़, शहजाद मंसूरी, सलीम शाह सहयोग कर रहे हैं। संचालन बलराम राठौड़ ने किया।



