टेक्नोलॉजी

पी एम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय,  में  कक्षा छ्ठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

धार शिक्षा मंत्रालय (स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) भारत सरकार के अधीनस्थ आवासीय विद्यालय पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, मूलथान, जिला धार में सत्र 2026-27 हेतु कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 13 दिसम्बर, 2025 को जिले के 13 विकास खंडों में होगी। परीक्षा में भाग लेने हेतु विद्यार्थी अपना ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई तक भर सकते है।
प्राचार्य पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, मूलथान ने बताया कि इस परीक्षा हेतु वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते है जो धार जिले के किसी शासकीय, अर्द्धशासकीय या शासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवीं में सत्र 2025-26 में अध्ययनरत  हो तथा पालक इसी जिले के निवासी हो। बच्चे का जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होना चाहिए। इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट www.navodaya.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Aaj Tak Hulchal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close

Fatal error: Cannot redeclare tie_popup_search_html() (previously declared in /home/aajtakhulchal/public_html/wp-content/themes/jannah/templates/popup.php:16) in /home/aajtakhulchal/public_html/wp-content/themes/jannah/templates/popup.php on line 16