विश्व भर में एक साथ जाप का अनूठा भागीरथी अभियान का हुवा आयोजन

अनिल जैन (पोखरना)
बदनावर (धार) – पूरे विश्व के साथ ही बदनावर में भी हुए नवकार महामंत्र के जाप विश्व नवकार मंत्र दिवस पर लोकशाह मांगलिक भवन पर हुए सामूहिक जाप विश्व शांति की मंगल कामना के लिए अंतर्राष्ट्रीय (JITO) ,जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्ग नाइजेशन, फेडरेशन के माध्यम से दिनांक 9 अप्रैल 2026 को पूरे विश्व में एक साथ एक ही समय सुबह 8:01 बजे से 9 बजे तक नवकार महामंत्र जाप का आयोजन किया गया। जिसका परिणाम अकल्पनीय मिल रहा है इसी तारतम्य में बदनावर सकल श्री संघ द्वारा भी नवकार महामंत्र के जाप का आयोजन किया गया जिसमें पूज्य महासती श्रीधैर्यप्रभाजी म. सा., पूज्या महासती श्री पुण्यशीलाजी म. सा. एवं पूज्या महासती श्री सुनीताजी म. सा. का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ, निर्धारित समय पर जाप हुए इसके पश्चात पूज्या महासती श्रीसुनीता जी म.सा ने फरमाया कि नवकार महामंत्र एक शाश्वत मंत्र है इसका ना आदी है ना अंत है ये अनादिकाल से है और आगे अनादि तक रहेगा, साथ ही इस मंत्र का कोई रचयिता नहीं है। पूज्या महासती श्री पुण्यशीलाजी म.सा.ने फरमाया कि नवकार की महिमा का वर्णन आगम में भी फरमाया और जो इसको जपते जपते आपको अगर उत्कृष्ट रसायन आए तो तीर्थंकर नाम गोत्र कर्म का बंध भी हो सकता है इतना महान है ये नवकार महामंत्र, इस अवसर पर बड़ी संख्या में सकल जैन श्री संघ से श्रावक, श्राविका ने उपस्थित होकर सामायिक सहित सामूहिक जाप किए एवं विश्व शांति का संदेश दिया। जाप में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष मुकेश विनायक्या, श्री मूर्तिपूजक जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष राजमल सूर्या, श्री दिगम्बर जैन श्री संघ के अध्यक्ष राजेश मोदी, श्री समतामार्गी जैन संघ के अध्यक्ष सुनील कांठेड़ की उपस्थिति रही एवं सभी का राजेंद्र सराफ ने आभार प्रकट किया, समाजसेवी विजय बाफना ने अपनी विशिष्ट सेवा प्रदान की आयोजन एवं प्रभावना का लाभ जीतो फेडरेशन द्वारा लिया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अमित संघवी, वैभव चोरड़िया द्वारा दी गई।



