उज्जैन

वर्धमान स्वाध्याय संघ का सामूहिक क्षमापना एवं मिलन समारोह हुआ संपन्न

सपत्नीक विशिष्ट सिद्धि तप आराधना पर मीडिया प्रभारी भंडारी का हुआ बहुमान

सचिन भंडारी (जैन समाज मीडिया प्रभारी)

महिदपुर रोड (उज्जैन)  वर्धमान स्वाध्याय संघ का सामूहिक मिलन समारोह एवं क्षमापना कार्यक्रम उज्जैन के अभ्युदय पूरम जैन तीर्थ में संघ के सभी सदस्य एवं पदाधिकारीयों की मंगलकारी उपस्थिति में संपन्न हुआ एकदिवसीय आयोजन में सभी स्वाध्याय संघ के श्रद्धालुओं द्वारा परमात्मा का परमात्मा का भक्ति भाव एवं संगीत के साथ अद्भुत अलौकिक नाचते गाते भक्ति में भाव विभोर होकर विविध प्रकार के द्रव्यों दुर्लभ वास्तुओ से भगवान पार्श्वनाथ दादा का अभिषेक किया गया पश्चात दोपहर में 33 वर्षों से संचालित वर्धमान स्वाध्याय संघ के आधार स्तंभ नरेंद्र मेहता, विनोद दख ,मनीष कोचर जावरा, अध्यक्ष विनीत मेहता इंदौर, दर्शन मारू संतोष चत्तर नामली, के दिशा निर्देशन एवं नेतृत्व में 100 से अधिक सदस्य पर्यूषण महापर्व में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं स्वाध्याई बंनकर, जहां पर साधु संतों का चातुर्मास नहीं होता है। वहां पर संघ के सदस्य अपनी सेवाएं प्रदान करते है। संघ ने इस वर्ष 21 स्थानों पर अपनी सेवाएं प्रदान की है।, विगत 27 वर्षों से संघ में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने एवं चातुर्मास में सपत्नीक विशिष्ट 45 दिवसीय सिद्धि तप आराधना करने पर वर्धमान स्वाध्याय संघ की ओर से स्वाध्याई सचिन भंडारी का सपत्नीक स्वागत बहुमान वर्धमान स्वाध्याय संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा किया गया। सभी सदस्यों में मिलन समारोह एवं क्षमापना के मंगलमय आयोजन में पधारकर धर्म लाभ प्राप्त किया कार्यक्रम का संचालन गौरव बम नलखेड़ा द्वारा किया गया। स्वाध्याय संघ के सभी पधारे हुए सदस्यों का संघ के वरिष्ठ मनीष कोचर जावरा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उक्त जानकारी जैन समाज मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

Aaj Tak Hulchal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close