जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में महाराजा भोज कॉलेज धार विजेता

![]()
सरदारपुर (धार) – श्री राजेंद्र सूरी शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर-राजगढ़ में 1 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता (पुरुष) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य प्रो. एल.एस. अलावा की अध्यक्षता एवं क्रीड़ा अधिकारी श्री आशुतोष पथरोड़ तथा डॉ. राकेश शिंदे के मार्गदर्शन में हुआ।
प्रतियोगिता में शासकीय पी.जी. महाविद्यालय धार, आदर्श महाविद्यालय धामनोद, यश कॉलेज ऑफ एजुकेशन बदनावर एवं शासकीय महाविद्यालय धरमपुरी की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धार की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि श्री राजेंद्र सूरी शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता के निर्णायक श्री कुलदीप चौहान (आर्बिटर), आई.पी.एस. स्कूल इंदौर रहे। संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन समिति में डॉ. गजानन्द ठाकुर, श्री रीदम हारोड एवं श्री दिव्यम पाटीदार शामिल रहे।
संभाग स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में प्रिन्स रॉय, यशवंत मुरिया, आजर्व जैन, मो. जवाद कुरैशी, मो. नोमान उल्लाह काजी, अम्मार तौसिफ, गौतम राठौर, विनय सुपारिया एवं अन्य खिलाड़ियों का चयन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आभार श्री आशुतोष पथरोड़ ने माना।



