

विधायक प्रतिनिधि निलेश चौधरी पर हुए प्राणघातक हमले की कांग्रेसियो ने की निंदा

बदनावर (धार) विधायक प्रतिनिधि एवं काग्रेस कार्यकर्ता अभिभाषक निलेश चौधरी निवासी छोखुर्द (बदनावर) के साथ हमलावारों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। निलेश के हाथ, सिर व शरीर के कई अंगों में गंभीर चोंट आयी है। कांग्रेस कार्यकर्ता चौधरी पर हुए जान लेवा हमले के विरोध में हमलावर आरोपियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर विधायक भंवरसिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कांग्रेस के सैकडों कार्यकर्ताओ ने एसडीओपी कार्यालय पहुॅचकर ज्ञापन सौंपा। हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही हेतु ज्ञापन सोंपा गया।

एसडीओपी अरविंदसिंह तोमर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि 15 तारीख की रात्रि तथा पिछले 6 माह में दूसरी बार विधायक प्रतिनिधि निलेश चौधरी नि. छोखुर्द पर सुनियोजित रुप से जानलेवा हमला किया गया। जो अत्यंत निंदनीय एवं लोकतांत्रिक मुल्यों के विरुध कृत्य है। इस हमले से समाज में भय का वातावरण निर्मित हुआ है। तथा आमजन की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिन्ह खडा हो गया है। इस कायराना हमले की निश्पक्ष जांच शीघ्र की जाए। दोषियों की पहचान कर उन्हे गिरफ्तार किया जाए। हमले में दोषियों को कठोर सजा दिलाने हेतु ठोस कार्यवाही की जाए। चौधरी एवं उनके परिवार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। एसडीओपी को मुखातिब होकर बताया कि इस गंभीर प्रकरण को संझान में लेकर आवश्यक कानुनी कार्यवाही करेंगे।
भंवरसिंह शेखावत विधायक बदनावर के साथ ही क्षेत्रवासी, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, समाजसेवी इस हमले की निंदा करते है।
जुआ सट्टा कौन चलता है, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का काम पुलिस का है- विधायक शेखावत
विधायक शेखावत ने कार्यकर्ता एवं पुलिस को मुखातिब होकर कहा कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का काम पुलिस का है, बिना पुलिस की सहमती के कोई भी अवैधानिक काम नही किया जा सकता है। पुलिस जनता की रक्षा एवं सेवा के लिए है। जनता की सेवा की बजाय दूसरा काम हो रहा हे जनता पर अत्याचार करने वाले की सेवा हो रही है। टीआई जनता की बात सुनने को तैयार नही है।

कानवन थाने पर कार्यवाही हो जाती तो हमे यहां नहीं आना पढता। अत्याचार कोई भी सहन नहीं करेगा। कानुन सर्वोपरी है। जुआ सट्टा कौन चलता है। बिना पुलिस के यह नहीं चलता है। न्याय मांगने के लिए नीतीन नांदेचा के चार जोडी चप्पल घीस गई किंतु न्याय नहीं मिला। आंतक फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जाना चाहिए।




