धार

कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं सुनीं एवं समस्याओं के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए

जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में 102 आवेदन प्राप्त


धार  (म.प्र.) –
 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई आयोजित की गई।
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।  कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने प्रत्येक आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के निराकरण का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर त्वरित निराकरण की कार्यवाही करें।


उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आवेदकों को उचित राहत प्रदान की जाए।
इस जनसुनवाई में डूब प्रभावितों का उचित सुविधाए देने, ग्राम पंचायत में पेशा एक्ट कानून लागू करने, विधवा पेंशन का लाभ दिलाने, सर्पदंश से मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता राशि दिलाने, विकलांग को ट्ायसिकल दिलाने, नाली निर्माण करने, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने, अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने, निजी भूमि में जगरन कब्जा करने, संबल योजना का लाभ दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, आर्थिक सहायता प्रदान करने, इलाज हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, वृद्धा पेंशन चालू कराने इत्यादि संबंधित विभिन्न समस्याओं, मांगों संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।
जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और आवेदकों की समस्याओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उनके निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

Aaj Tak Hulchal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close

Fatal error: Cannot redeclare tie_popup_search_html() (previously declared in /home/aajtakhulchal/public_html/wp-content/themes/jannah/templates/popup.php:16) in /home/aajtakhulchal/public_html/wp-content/themes/jannah/templates/popup.php on line 16