सराफा व्यापारी संघ के चुनाव संपन्न


बदनावर (धार) यहां सराफा व्यापारी संघ का तहसील स्तरीय वार्षिक सम्मेलन नरेंद्र सोनी बदनावर की अध्यक्षता में रविवार को प्राचीन एकवीरा देवी मंदिर प्रांगण में हुआ। जिसमें संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दिनेश गुजराती कोद ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। बाद में सर्वसम्मति से हेमंत सोनी कोद को अध्यक्ष एवं शैलेंद्र – नरेंद्र सोनी बदनावर को सचिव नियुक्त किया गया। अन्य पदाधिकारियाें में जितेंद्र सोनी कानवन व मंगलेश सोनी बदनावर उपाध्यक्ष तथा अविरल मोठिया नागदा कोषाध्यक्ष चुने गए। संचालन शैलेंद्र सोनी बदनावर ने किया। आभार माना हेमंत सोनी कोद ने। बैठक में निमिष रावल, कमल सोनी, विशाल मेहता, मुकेश सोनी, मुकेश चोपड़ा, आशीष सोनी राजोद, मोहित सोनी, विकास सोनी आदि कई सदस्य मौजूद थे।
कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी निकेश सोनी ने दी।



