देश विदेशधर्म धार्मिकधार

साध्वी ऋतंभरा जी की 34 साल बाद विराट धर्मसभा आज, भव्यतम तैयारियां पूर्ण

इंदौर से सुबह 8 बजे सड़क मॉर्ग से होंगे रवाना, रास्तेभर पुष्पवर्षा से होगा स्वागत

 

अनिल जैन

बदनावर (धार) – आज होगी वात्सल्यमूर्ति साध्वी ऋतंभरा की स्थानीय कृषि उपज मंडी में विशाल धर्मसभा। भव्य धर्मसभा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। यहां करीब डेढ़ घण्टे तक साध्वीजी धर्मसभा को संबोधित कर प्रवचन देगी। सन 1992 में उन्होंने यहां पहली धर्मसभा की थी। इसके 34 साल बाद अब पुनः धर्मसभा करने यहां आ रही है।

मंडी परिसर में बड़ा मंच बनाया गया है। जहां वे धर्मसभा को संबोधित करेंगे। धर्मसभा को लेकर बीते कई दिनों से तैयारिया चल रही थी। पूरे नगर को भगवा पताकाओं व तोरण से सजाया गया है। साध्वी ऋतंभरा का बदनावर से बाल्यकाल से नाता रहा है। पेटलावद रोड पर स्थित अखंड परमधाम आश्रम में वे बाल्यकाल में कई दिनो तक यहां रहे थे। महामंडलेश्वर परमानंद जी महाराज का यह आश्रम है। जहां उनके साथ ऋतंभरा ने यहां धर्म शिक्षा ली थी। 1992 में उन्होंने पहली धर्मसभा यहां सभामंच चौराहे पर की थी। जिसके बाद अब दूसरी बार 34 साल बाद वे यहां आ रही है ।

गौशाला का करेंगे लोकार्पण ●

गांव कानवन में 37.82 लाख लॉगत से बनी नवीन गौशाला का साध्वी ऋतंभरा पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लोकार्पण करेगी। इसके बाद बदनावर में धर्मसभा में शामिल होगी।

 

◆ काफिले के साथ रास्ते भर होगा भव्य स्वागत ◆

साध्वी सुबह साढ़े आठ बजे इंदौर से प्रस्थान करेगी। सवा 9 बजे घाटाबिल्लौद, साढ़े 9 बजे लेबड़, 10 बजे सादलपुर चौराहा, साढ़े 10 बजे नागदा, 10.50 कानवन, 11.45 बोराली, दोपहर 12 बजे घटगारा, 12.10 बदनावर बड़ी चौपाटी, 12.15 बेजनाथ महादेव मंदिर पहुंचेंगे। जहां भोलेनाथ के दर्शन करेंगे। इसके बाद सीधे वे दुर्गा चौक में अमित जैन के निवास पर जाएंगे। यहां करीब आधा घण्टे रुकेंगे। इसके बाद उनके शिष्य सत्यश्रेयगिरी महाराज के घर पहुंचेंगे। जहां उनकी मां से मुलाकात करेंगे। इसके बाद धर्मसभा में शामिल होगे। इंदौर से बदनावर आने पर रास्तेभर गांव गांव उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया जाएगा। धर्मसभा के पश्चात वे शाम को अखंड परमधाम आश्रम भी जाएंगे। यहां गुरु भक्तों से मुलाकात करेंगे व नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर में स्वीकृत हुई 6 नवीन आंगनवाड़ी भवनो के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

Aaj Tak Hulchal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close