इंदौरउज्जैनधारप्रदेश

मध्यप्रदेश का पहली बार ‘जैन पत्रकार अवार्ड समारोह’ का ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन 29 मार्च को उज्जैन में होगा

युवा हृदय सम्राट आचार्यश्री विश्वरत्नसागर सूरीश्वरजी म. सा. की समारोह में निश्रा रहेगी

अनिल पोखरना (जैन)

दिलीप दरड़ा

बदनावर- बखतगढ़ (धार) –  मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार जैन मीडिया कर्मियों के लिए गर्व का क्षण आने वाला है। जैन पत्रकार परिषद के तत्वावधान में 29 मार्च 2026, रविवार को झलारिया मठ, उज्जैन में ‘जैन पत्रकार अवार्ड समारोह’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में बखतगढ़ एवं तहसील सहित प्रदेशभर से जैन पत्रकार हिस्सा लेंगे।

उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को करेंगे सम्मानित

जिनशासन के प्रति उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को दिव्यता प्रदान करने हेतु मालव भूषण आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीश्वर जी म. सा. के सुशिष्य मालव गुरु नवरत्न कृपापात्र, युवाहृदय सम्राट एवं युवा पथ प्रदर्शक आचार्यश्री विश्वरत्नसागर सूरीश्वरजी म. सा. की पावन निश्रा के साथ प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस दौरान साधु-साध्वी भगवंतों की पावन निश्रा भी रहेगी। प्रदेश संयोजक एवं आयोजन प्रमुख दीपक दुग्गड़ (इंदौर) ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जैन समाज के पत्रकारों को प्रोत्साहित करना और उनके योगदान को सम्मानित करना है, ताकि समाज में सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा मिले। कार्यक्रम को लेकर जैन पत्रकारों एवं समाजजनों में उत्साह का माहौल है।

गांव नगर पहुंचकर जैन पत्रकारों को दी निमंत्रण पाती

प्रदेश संयोजक श्री दुग्गड़ एवं साथियों ने प्रदेश के विभिन्न शहरों व गांवों में पहुंचकर आयोजन की तैयारियां साझा की और निमंत्रण पत्रिका एवं पोस्टर भेंटकर सभी को कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है। उज्जैन में हो रहे इस आयोजन के संपूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी शाह बाबूलाल धनराज डोडिया गांधी परिवार, अहमदाबाद हैं।

Aaj Tak Hulchal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close

Fatal error: Cannot redeclare tie_popup_search_html() (previously declared in /home/aajtakhulchal/public_html/wp-content/themes/jannah/templates/popup.php:16) in /home/aajtakhulchal/public_html/wp-content/themes/jannah/templates/popup.php on line 16